‘मूरत’ बनकर सबका दिल जीतने वाले तुर्की एक्टर बुर्क डेनिस आए हुए हैं इंडिया

मनोरंजन

मुंबई

तुर्की के फेमस स्टार बुर्क डेनिस इन दिनों इंडिया आए हुए हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिस तरह से फैंस उनसे मिलने के लिए बेकरार दिखाई दिए, साफ जाहिर है कि उनकी भारत में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें उनके किरदार 'मूरत' के नाम से ज्यादा जानते हैं। उन्होंने शो 'आस्क लफ्तान अनलमज' में ये किरदार निभाया था। इसके बाद से ही उनकी पॉप्युलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ था। आइये आपको उस शो के बारे में बताते हैं, जिसके लिए बुर्क जाने जाते हैं।

इससे पहले आपको ये बता दें कि बुर्क डेनिस इंडिया में खूब इंजॉय कर रहे हैं। वो कभी बॉलीवुड गानें सुन रहे हैं तो कभी फैंस के साथ खुशी-खुशी फोटोज क्लिक करा रहे हैं। उन्हें इंडिया में देखकर फैंस बहुत खुश हैं।

Ask Laftan Anlamaz एक तुर्की रोमांटिक कॉमेडी टीवी सीरीज है। ये शो 15 जून 2016 को टेलिकास्ट हुआ था। इसमें बुर्क डेनिस ने मूरत और हैंडी एर्सेल ने हयात का किरदार निभाया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी और ये शो ग्लोबली बहुत पॉप्युलर हुआ था।

अलग-अलग नामों से 30 देशों में शो
इस सीरीज को 30 देशों में वर्ल्डवाइड ऑनएयर किया गया था और यूट्यूब पर इसे मिलियन व्यूज मिले। इस शो का इंग्लिश में 'Love Doesn't Understand Words' और हिंदी में 'प्यार लफ्जों में कहां' नाम है। इसे फिलीपींस में 'हयात', श्रीलंका में Thamath Adare Nathnam और स्लोवेनिया में Ljubezen ne rabi के नाम से जाना गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry