रायपुर
भगवान बजरंगबली सभी देशवासियों के आराध्य एवं सम्माननीय हैं। वर्ग विशेष लोग उन्हें अपने तक ही सीमित न रखे। बजरंगबली सम्पूर्ण मानव समाज के पूज्यनीय भगवान है, परन्तु खेद का विषय है कि कुछ स्वार्थी तत्व बजरंगबली जैसी महान शख्सियत को कर्नाटक चुनाव में मत प्राप्ति का जरिया बनाने के लिए भाजपा की खिंचाई की है।
मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने कहा है कि भाजपा भगवान बजरंगबली को वोट हासिल करने का हथियार न बनाएं। बजरंगबली का नाम लेकर जो कर्नाटक के मतदाताओं की आंखों में धूल झोकने की असफल मुहिम भाजपा चला रही है, उस मुहिम में भाजपा एवं साम्प्रदायिक दल एवं संगठन कभी भी कामयाब नहीं होगा।
उसके विपरीत भाजपा भगवान बजरंगबली के कोप भाजन ही बनकर रह जाऐंगे तथा भाजपा की स्तरहीन सोच का खामियाजा कर्नाटक चुनाव में भाजपा को भुगतना होगा और भाजपा कर्नाटक चुनाव में औंधे मुंह गिरेगी। कर्नाटक की जागरूक जनता भाजपा के संकल्प पत्र में बांटी जा रही रेवड़ियों एवं रबड़ियों का खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। देश की जनता 2014 में भाजपा द्वारा किए गए झूठे वादों को भूली नहीं है। अब और भाजपाई लालची संकल्प पत्र के झांसे में आने वाली नहीं है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

