कोरबा
कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी मुख्य चौक में एक बीयर से भरी ट्रक अनियंत्रित हो गई और ट्रक में रखी बियर की लगभग 25 पेटी नीचे सड़क पर गिर गई। जिसके बाद बोतलों को लूटने के लिए लोगों में होड़ लग गई। आसपास के लोग बीयर की बोतल लेकर भागे। घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ गाडि?ों की लगी लंबी कतार लग गई।
बीयर से भरी ट्रक बिलासपुर से कोरबा आ रही थी। चालक ने बताया की ब्रेकर के चलते वह ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक अनियंत्रित हो गई जिस कारण 25 बोतल नीचे गिर गई। जैसे ही बोलते नीचे गिरी उसे उठाने के लिए लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। उन्हें इसकी जानकारी कुछ दूर जाने के बाद पता चला तो उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और देखा कि दुर्घटना की वजह से कई बीयर की बोतलें सड़क पर टूटी-फूटी पड़ी थी और सड़क पर बियर बह रहा था। पुलिस ने हल्का बलप्रयोग करते हुए लोगों को वहां से खदेड़ा उसके बाद क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

