हरदोई से बाराबंकी शादी समारोह में आए 9 लोग हुए हादसे का शिकार, पांच की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश राज्य

बाराबंकी
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा (Accident) हो गया। यहां लखनऊ  (Lucknow)को देवा से जोड़ने वाले आउटर रिंग रोड किसान पथ पर रांग साइड से आ रही वैन में एक तेज रफ्तार ट्रक (Truck) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत (Death) हो गई, जबकि तीन लोगों का गंभीर हालत में लखनऊ में इलाज (Treatment) चल रहा है। हादसा इतना जबरदस्त था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। जबकि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और रिश्तेदार रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
 
रांग साइड से जा रही वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से मारी जोरदार टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक, यह भीषण सड़क हादसा बाराबंकी में देवा कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजर किसान पथ पर सैहारा गांव में हुआ। जहां हरदोई जिले से एक बारात नगर कोतवाली क्षेत्र में गदिया चौकी क्षेत्र के मदारपुर गांव आई थी। बारात में शामिल होने के बाद वैन सवार 9 लोग वापस हरदोई लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 10 बजे रांग साइड से जा रही इस वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वहां से गुजर रहे बाकी लोग तेज आवाज सुनकर चौंक गए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry