बहन की ननद पर आया दिल, इश्क में फरार हो गए दोनों, और फिर…

उत्तर प्रदेश राज्य

अमरोहा
 
अमरोहा में फरार प्रेमी युगल ने थाने में दोनों परिवारों के बीच हुए समझौते के बाद मंदिर पहुंचकर शादी रचा ली। इसके पहले युवती के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

जानकारी के अनुसार नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बहन की शादी रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। युवक का अपनी बहन की ससुराल में आना जाना था। इसी दौरान उसका अपनी बहन की ननद के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। कुछ दिन पहले प्रेमी युगल घर से फरार हो गया। युवती के परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर दोनों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका।  इसके बाद युवती के पिता ने मामले में रजबपुर थाना पुलिस को तहरीर दी। अपनी पुत्र वधू के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच रविवार शाम प्रेमी युगल डिडौली कोतवाली पहुंच गया।

बताया जाता है कि यहां पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी बुला लिया। घंटों तक चली गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद डिडौली के ही एक मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी रचा ली। एक-दूजे को वरमाला पहना वैवाहिक बंधन में बंध गए। इसके बाद युवती अपने पिता के साथ मायके चली गई। प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry