महिला पहलवानों के समर्थन में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

महिला पहलवानो के समर्थन में सोमवार को रायपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन से सिटी कोतवाली चौक तक केंडल मार्च किया । राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष माननीय नीता डिसूजा, प्रदेश प्रभारी सुनीता शेरावत, छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद फूलोदेवी नेताम के निदेर्शानुसार महिला पहलवानो के समर्थन में आज रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे की उपथिति में रायपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन से सिटी कोतवाली चौक तक केंडल मार्च का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि महिला पहलवानो द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृज भूषण द्वारा महिला पहलवानों के साथ दैहिक शोषण के आरोप में उनकी गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के जंतर मन्तर में धरने पर बैठी है। केंद्र की भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ का नारा देती है वहीं दूसरी और महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ मूक बनकर अपने सांसद को सरंक्षण दे रही है। केन्द्र सरकार की उदासीनता की निंदा करते हुये बृजभूषण की गिफ्तारी व कुश्ती संघ की सदस्यता व सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग केंद्र की मोदी सरकार से रायपुर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने की है। सुश्री शर्मा ने कहा कि महिला कुश्ती खिलाडियों को न्याय मिले भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो।

कैंडल मार्च के दौरान रायपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता शर्मा,उषा रजज्जन श्रीवास्तव, आशा चौहन,ममता रॉय, गंगा यादव चन्द्रवती साहू, अनुषा श्रीवास्तव,शशि शर्मा, नीलिमा मिश्रा, रेखा जोशी,पदमा कहार,निलम जगत, शीतल कुलदीप बोगा, भोजकुमारी यदु, पूनम पांडेय, सरस्वती वर्मा अनिता पिल्ले, सुषमा ध्रुव, बबिता सेन गुप्ता संध्या वर्मा, सिद्धि ठाकुर, प्रीति सारथी, कल्पना सागर, गीता सिंह, देवकी, डिम्पल उर्मिला, संगीता तिवारी, मलिका प्रजापति, कविता वर्मा, सुधासिन्हा, तनवीर बानो, पन्डेल, एकता, संतोषी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी, नवीन चन्द्राकर, सुयश शर्मा, कमलेश नथवाणी सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry