जगदलपुर
जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंर्तगत बस्तनार घाट में तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, इस भीषण हादसे में स्कार्पियो वाहन में बैठे 03 महिलाओं कु. निकिता कावड़े पिता चंद्रेया 19 वर्ष, श्रीमति नीला दुर्गम पति संदीप दुर्गम 53 वर्ष दोनों निवासी बीजापुर डिपोपारा एवं श्रीमती गुरुअम्मा झाड़ी पति बाबूराव झाड़ी 55 वर्ष निवासी आवापल्ली की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 04 घायलों में धीरज दुर्गम 27 वर्ष (वाहन चालक), विराज दुर्गम 19 वर्ष, संदीप दुर्गम 55 वर्ष एवं प्रिया दुर्गम 22 वर्ष सभी निवासी बीजापुर डिपो पारा है। वाहन चालक धीरज को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया है, शेष घायलों की हालत सामान्य है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजापुर से स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर 7 सदस्य जगदलपुर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आज मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब बस्तानार ब्लॉक के किलेपाल नंबर 03 में वाहन का टायर फट गया, जिसकी वजह से वाहन चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर 2 से 3 पलटी खाकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि, मौके पर ही वाहन में सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को भी दिया गया, सूचना पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस दोनो मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है। इधर मृत महिलाओं के शव को किलेपाल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

