प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्‍त

मध्य प्रदेश राज्य

 भोपाल.

चुनावी साल में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को चार आइएएस अधकारियों को इधर से उधर कर दिया गया। इस फेरबदल के अनुसार अब मनीष सिंह नए जनसंपर्क आयुक्त बनाए गए हैं। उन्हें मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव विवेक कुमार पोरवाल को जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेंद्र सिंह अब खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे, वह अब प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रहेंगे।

इसके अलावा नवनीत मोहन कोठारी को मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम में प्रबंध संचालक का दायित्‍व सौंपा गया है। कोठारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं और पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry