PS-2 ने 300 करोड़ की कमाई 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी फिल्म

मनोरंजन

मुंबई

ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने एक महीने से कम समय में ही बॉक्स-आफिस पर वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्ममेकर मणि रत्नम की इस फिल्म की कमाई की जानकारी देते हुए बैनर लाइका प्रोडक्शन ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- बॉक्स-आफिस पर PS-2 बढ़िया परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

पोन्नियन सेल्वन 2 2022 में रिलीज हुई फिल्म पोन्नियन सेल्वन का सीक्वल है। फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति की नॉवेल पोंनियिन सेल्वन पर बेस्ड है। फिल्म पोन्नियन सेल्वन कल्कि कृष्णमूर्ति की नॉवेल के तीन पार्ट्स पर बेस्ड थी। जबकि, पोन्नियन सेल्वन 2 बचे हुए दो पार्ट्स पर बेस्ड है।  इस फिल्म के साथ ऐश्वर्या-विक्रम तीसरी बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। 2010 में रिलीज हुई फिल्म रावण में ऐश्वर्या-विक्रम के डूओ को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय, विक्रम, तृषा, जयराम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाल, प्रकाश राज, जयाम, प्रभु, आर सारतकुमार, पार्थीबन, विक्रम प्रभु जैसे एक्टर्स ने चोला सम्राज्य की कहानी को आगे बढ़ाया है। एक्टर कमल हसन ने फिल्म का नैरेशन किया है। ए आर रहमान ने फिल्म को म्यूजिक दिया है। मणि रत्नम के मद्रास टॉकीज और सुबासकरण के लाइका प्रोडक्शन में फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में जयाम (रवि मोहन) ने राजराजा चोला 1 का किरदार निभाया है जबकि ऐश्वर्या ने डबल रोल किया है। ऐश्वर्या ने पझुवूर की खूबसूरत रानी नंदिनी और उनकी मां मंदाकिनी देवी दोनों का रोल किया है। वहीं तृषा ने चोला साम्राज्य की राजकुमारी कुंदवाई का किरदार निभाया है। ये फिल्म वर्ल्डवाइड हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुई है। फिल्म का नाम चोला साम्राज्य के पहले राजराजा 1 – अरुलमोझी वर्मन के दूसरे नाम से लिया गया है। इसका मतलब है- कावेरी पुत्र। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि बचपन में राजराजा को कावेरी नदी ने डूबने नहीं दिया था और उनकी जान बचाई थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry