कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं कांग्रेसी महापौर के कार्यकाल में फेल : किशुन

छत्तीसगढ़ रायपुर

राजनांदगांव

नगर पालिक निगम राजनांदगांव के कई केंद्रों में गोबर खरीदी बंद होने का मामला नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने उठाया है। उन्होंने कहा कि निकाय क्षेत्र में 4 मुख्य केंद्र और 8 उपकेंद्र बनाए गए थे जहां शुरूआती दिनों में गोबर की खरीद की गई लेकिन अब सभी उपकेंद्र बंद किए जा चुके हैं। यही नहीं मुख्य केंद्रों में भी एक-दो दिनों की आड़ में ही गोबर की खरीद हो रही है। उन्होंने कहा कि  निगम में कांग्रेस की सत्ता है लेकिन वे ही अपनी सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं पर पलीता लगा रही है।

नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने कहा कि गोधन न्याय योजना से शहर के हितग्राही वंचित हैं। राज्य में डबल इंजन की सत्ता में भी प्रदेश सरकार की योजनाएं शहर में फेल हैं। उन्होंने बताया कि निकाय सीमा में मोहारा, रेवाडीह, बजरंगपुर नवागांव, लखोली में 4 मुख्य केंद्र स्थापित किए गए थे। इसके अलावा मोतीपुर, शंकरपुर, बल्देवबाग, इंदिरानगर, गोकुलनगर, पेंड्री, सागरपारा में भी गोबर की खरीदी की जा रही थी। लेकिन वर्तमान में उपकेंद्र पूरी तरह ठप्प हैं। वहीं मुख्य केंद्रों में भी एक दो दिनों की आड़ में ही खरीद हो रही है। जहां पहले हितग्राहियों से कई क्विंटल गोबर खरीदी जा रही थी वह आज एक दिन में सौ किलो हो गई है।

गोबर खरीदी योजना का लाभ न मिलने से हितग्राहियों में आक्रोश है। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख और निगम प्रशासन इस योजना का फायदा हितग्राहियों को नहीं दिला पा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगह-जगह जाकर प्रदेश भर में इस योजना का गुणगान कर रहे हैं। आलम यह है कि, लखोली में लगाए गए गोबर पेंट प्लांट का भी काम शहर की किसी महिला समूह को नहीं मिल सका। निकाय सीमा के बाहर का समूह यहां काम कर रहा है। और तो और जो गोबर इस प्लांट में इस्तेमाल हो रहा है वह भी बाहर से लाया जा रहा है। जबकि इसके बाजू में लखोली में गोबर खरीदी का मुख्य केंद्र है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry