चीन
चीन ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर के नाम को काली सूची में डालने के भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आपत्ति जताई। अब्दुल रऊफ अजहर जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का भाई है और उसका जन्म पाकिस्तान में 1974 में हुआ था।
भारत में कई आतंकवादी हमलों की साजिश रचने और उन्हें अमली जामा पहनाने में वह शामिल रहा है। इनमें इंडियन एयरलाइन्स के विमान आईसी 814 को अगवा करने, संसद पर 2001 में हमले, तथा पठानकोट में 2016 में वायु सेना के अड्डे को निशाना बनाना शामिल है।
ऐसा माना जा रहा है कि चीन ने JEM के अब्दुल रऊफ को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 ISIL तथा अल कायदा की प्रतिबंधित सूची में डालने के भारत के प्रस्ताव का विरोध किया। रऊफ अजहर पर अमेरिका ने दिसंबर 2010 पर प्रतिबंध लगाए थे। बता दें कि पिछले वर्ष अगस्त चीन ने अब्दुल रऊफ को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के भारत तथा अमेरिका के प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

