ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 17 मई से

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर

ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 17 मई से शहर के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित किया जाएगा। 30 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रति वर्ष ग्रीष्म अवकाश पर किया जाता है, प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य अवकाश के समय बालक बालिकाओं को खेलों की ओर अधिक से अधिक आकर्षित कर उनमें खेल के प्रति रूचि जगाना है।

शिविर के दौरान खिलाड़ियों को स्थानीय खेल संघों के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें आगंतुक खिलाड़ियों को खेल की बारिकियों से अवगत कराया जाता है। जिला मुख्यालय सहित विकास खण्ड मुख्यालयो में भी जनपद पंचायतों के माध्यम से खेल शिविर आयोजित किए जाएंगे। हॉकी, बॉलीबाल, बास्केटबाल, हैण्डबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, क्याकिंग कनोईंग, एथलेटिक्स, जुडो आदि खेलों का प्रशिक्षण देने के लिए मिनी स्टेडियम प्रशिक्षण केन्द्र पंडरीपानी, चोंडीमेटावाड़ा, प्रियदर्शनी स्टेडियम, सीटी ग्राउंड, डिमरापाल, लालबाग ग्राउंड, लोहांडीगुड़ा क्रीड़ा परिसर, दलपत सागर, बाल बिहार स्कूल, कर्मचारी भवन शहीद पार्क के पीछे आदि स्थानों पर खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे ।

शिविर सुबह 6.00 बजे से 7.30 बजे तक एवं संध्या 5.00 बजे से 6.30 बजे तक सुविधानुसार लगाए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर हेतु आवश्यक खेल सामग्री विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को समापन अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदाय किये जाएंगे। शिविर में नियमित उपस्थिति अनुशासन उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक खेल के एक-एक बालक बालिका को समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा साथ ही प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा। खेल शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी संबंधित मैदान पर प्रशिक्षको से या प्रशिक्षण शिविर के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री वेद प्रकाश सोनी के मोबाईल नंबर +91-7999155131 से सम्पर्क कर प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry