नई दिल्ली
चक्रवात 'मोका' तेजी से बढ़ रहा है और शुक्रवार सुबह तक यह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं और इसके बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। IMD के मुताबिक शाम 5:30 बजे, चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में, पोर्ट ब्लेयर से लगभग 520 किलोमीटर पश्चिम में और कॉक्स बाजार के 1,100 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में रहेगा। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि चक्रवात मोखा शुक्रवार को और तेज होगा और कॉक्स बाजार और म्यांमा में बंदरगाह शहर सित्त्वे के करीब क्यौकप्यू के बीच रविवार को समुद्र तट से टकराएगा। इसके कारण 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग कार्यालय ने मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को रविवार तक मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है। बंगाल की मध्य खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में नौकायन करने वालों को तट पर लौटने की सलाह दी गई है। IMD ने कॉक्स बाजार के पास बांग्लादेश के निचले तटीय क्षेत्र के लिए 1.5-2 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया है।
जानिए राज्यों पर पड़ेगा क्या असर
चक्रवाती तूफान के कारण त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में रविवार को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वहीं कल (13 मई) यहां धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
अंडमान और निकोबार द्वीप में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

