देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 1,580 नए केस आए सामने

देश

नईदिल्ली

देश में पिछले 24 घंटे में 1,580  नए केस सामने आए. रिकवरी रेट की बात करें तो वह 98.77% है. डेली पोजिटिविटी रेट 1.23% है. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.49% है. देश में सक्रिय मामलों की संख्या 18,009 है. पिछले 24 घंटे 3,167 लोग कोरोना से ठीक हुए. वहीं अब तक कुल 4,44,28,417 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 1,593 डोज दी गई. देशभर में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है.

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नये मामले सामने आए

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 1.8 प्रतिशत रही. इसमें कहा गया है कि कोविड से संक्रमित के मौत होने की सूचना नहीं है.  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 20,40,347 पर पहुंच गई है. इसमें कहा गया है कि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 26,649 पर स्थिर है. आंकड़ों में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 75 मामले सामने आये थे और एक संक्रमित की मौत हो गई थी.

220 करोड़ टीके लगाए गए

कोरोना मामले की कुल संख्या 4.49 करोड़ यानी 4,49,76,599 दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.04 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य विभाग सतर्क

अगर हम बीते हफ्ते के सक्रिय मामलों पर एक नजर डालें, तो इससे पता लगता है  हमारा स्वास्थ्य विभाग सतर्कता से काम कर रहा है। जहां एक ओर केस बढ़ने की खबरें आने से लोगों में डर पैदा होने लगा था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग महामारी पर काबू करने में लग गया था। लोगों और स्वास्थ्य महकमे की जागरूकता ही है कि कोरोना महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या में कमी लगातार कमी आ रही है।

एक नजर पिछले हफ्ते आई सक्रिय मामलों में गिरावट पर-

         सोमवार    47,246
         मंगलवार   44,175
         बुधवार      40,177
         गुरुवार      36,244
         शुक्रवार     33,232
         शनिवार     30,041
         रविवार      27,212

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry