मुंबई
मलाइका अरोड़ा 49 की उम्र में भी अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक्स से इंप्रेस करने का कोई भी मौका जाने नहीं देती हैं। उनका स्टाइल फैंस को हमेशा ही पसंद आता है। हाल ही में वह एक अवॉर्ड नाइट में पहुंची थीं और उनकी सेक्सी ड्रेस ने हर किसी का ध्यान खींच लिया था। हसीना की इस आउटफिट में इतने कट्स से लगे थे जिसे देखकर उर्फी जावेद की याद आ रही थी। रेड कलर की ड्रेस में वह बहुत ही स्टनिंग लग रही थीं। (फोटोज साभार – योगेन शाह)
कट-आउट डिटेल ने गाउन को बनाया स्टाइलिश
मलाइका अरोड़ा का ये लुक सोशल मीडिया पर लगातार छाया हुआ है। रेड कलर की इस ड्रेस में नेकलाइन से लेकर वेस्टलाइन तक कट-आउट डिटेल दी गई थी, जो उनके लुक को बोल्ड बना रही थी।
मलाइका इन कट-आउट डिटेल में अपने स्ट्रेचमार्क्स भी फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। वहीं वेस्ट तक ड्रेस का फिगर-हगिंग पैटर्न उनके कर्व्स को हाईलाइट कर रहा था।इस स्लीवलेस गाउन को स्कर्ट वाले पार्ट में फ्लोई रखा गया था, जिसमें लेयर्ड पैटर्न था। वहीं ड्रेस हेमलाइन पर फ्लोर-स्वीपिंग थी, जिसे मलाइका बार-बार संभालते हुए दिख रही थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

