बिलासपुर
5 बच्चों की मां अपने बेटे समान दामाद के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। इससे बौखलाए पति ने पहले अपनी बीवी की हत्या कर दिया। उसके बाद दामाद पर भी हमला किया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।
जूनापारा चौकी के ग्राम सालहेडबरी- बगगुडवा पारा में रहने वाले चंदन मेश्राम (48)खेती किसानी करता है। घर में वह पत्नी अमरीका बाई (43) तीन बेटी और दो बेटे के साथ रहता है। उसकी बेटी ललिता की शादी जूनापारा के धूमा निवासी संजू मेश्राम (33) से हुई थी। ससुराल आते-जाते संजू और उसकी सास अमरीका की नजदीकियां बढ़ गई थी। जिसकी भनक महिला के पति चंदन मेश्राम को लगी। तब आए दिन उनके बीच झगड़ा होता था।
आपत्तिजनक हालत में देखकर कुल्हाड़ी किया हमला
अमरीका बाई बुधवार की सुबह अपनी बाड़ी की रखवाली करने खेत गई थी। इस बीच दोपहर करीब दो बजे चंदन मेश्राम भी बाड़ी पहुंच गया। वहां उसका दामाद संजू भी था। उसने अपनी पत्नी और दामाद को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद गुस्साए चंदन मेश्राम ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला करके मार डाला। अपने दामाद की भी हत्या करने के लिए कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया। उसे मरा समझकर वह दोनों को छोड़कर भाग गया था।
भाई ने गांव वालों को दी सूचना फिर पहुंच गई पुलिस
जिस समय चंदन मेश्राम ने अपनी पत्नी और दामाद संजू पर हमला किया। उस समय संजू का भाई अजय भारद्वाज भी था। वह अपने भाई के साथ गांव आया था। वह डर के कारण छिप गया था। आरोपी चंदन मेश्राम के भागने के बाद वह अपने भाई के पास पहुंचा, तब वह बेहोश पड़ा था। जिसकी सूचना उसने भाई के ससुराल और गांव वालों को दी। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई। घायल संजू को प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
गांव छोड़कर भागने की फिराक में था आरोपी
घटना के बाद पुलिस आरोपी चंदन मेश्राम की तलाश में जुट गई। वह अपने घर नहीं पहुंचा था और गांव छोड़कर भागने की फिराक में था। ग्रामीणों की सूचना पुलिस ने उसे गांव के बाहर घेराबंदी कर दबोच लिया। गुरुवार को पुलिस ने उसकी पत्नी के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद आरोपी चंदन मेश्राम को गिरफ्तार किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

