लिव इन रिलेशनशिप में प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर की फायरिंग, पेट्रोल बम फेंक कर लगा दी आग

फर्श से अर्श तक

ग्वालियर
 
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक सनकी प्रेमी की खौफनाक करतूत सामने आई है। चार महीनों से लिव इन रिलेशन में रह रही लड़की अपने घर लौटी तो प्रेमी को ये जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई और उसे लगा दो प्यार करने वालों को प्रेमिका के परिजन जुदा कर दिया है। दिलजले आशिक ने प्रेमिका के घर जाकर पहले तो फायरिंग की फिर पेट्रोल बम फेंककर घटना को अंजाम दिया। इस बमबारी से गुस्साए प्रेमिका ने प्रेमी की थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे में घटना की जांच में जुट गई है।

दरअसल गोला मंदिर थाना एरिया के न्यू रचना नगर निवासी लड़की शहर नाका निवासी युवक गौतम तोमर के साथ लिव इन में रह रही थी। दोनों करीब 7 माह से एक साथ ही रह रहे थे। लेकिन समय के साथ दोनों के प्यार में अनमन होने लगी। इसीलिए प्रेमिका ने प्रेमी से दूरी बनाना शुरू कर दिया और अपने घर आकर रहने लगी। जिससे प्रेमी आग बबूला हो गया।
 
प्रेमी को शक था कि उसके और प्रेमिका के बीच बेवफाई की वजह प्रेमिका का परिवार है। परिवार और प्रेमिका से बदला लेने के लिए सनकी आशिक ने उसके घर पहुंच गया। प्रेमी ने प्रेमिका के घर के बाहर जमकर पर हंगामा किया। परिवार को मारने की धमकियां भी दे डाली। फिर ताबडतोड फायरिंग की। एक के बाद एक गोलियां प्रेमिका के घर में दागना शुरू कर दिया।

प्रेमी गौतम प्रेमिका के परिवार से बदला लेने के लिए पूरी तैयारी से आया था। फायरिंग से उसका पतला पूरा नहीं हुआ तो उसने फायरिंग के बाद बोतल में पैट्रोल भरकर बम बनाया और उसमें आग लगाकर प्रेमिका के घर पर फेंक दिया। इससे घर में आग लग गई और आरोपी वहां से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि आग पूरे घर में नहीं फैली और सिर्फ पर्दे जलकर राख हो गए। प्रेमी की इन्ही हरकतों से परेशान होकर प्रेमिका परिवार के साथ थाने पहुंची। जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमी के घर पर दबिश दी तो आरोपी फरार मिला। जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry