ओडिशा
विधानसभा के स्पीकर बिक्रम केशरी अरुखा और दो कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार इन लोगों ने व्यक्तिगत वजहों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। सूत्रों के अनुसार स्पीकर के इस्तीफा देने के बाद, दो कैबिनेट मंत्री समीर रंजन सश और श्रीकांत साहू ने अपना इस्तीफा दे दिया। समीर रंजन प्रदेश में राज्य मंत्री थे, वह स्कूल और मास एजूकेशन मंत्रालय में थे, जबकि श्रीकांत साहू प्रदेश में श्रम मंत्री थे।
सूत्रों ने बताया कि जिन नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दिया है उन्हें पार्टी के भीतर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बता दें कि अगले साल ओडिशा में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजू जनता दल पार्टी को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

