आंगनवाड़ी में बच्चों के साथ जमीन पर बैठ भोपाल कलेक्टर ने खाया खाना

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
कुछ आईएएस अधिकारी ऐसे होते हैं जिनकी काम करने की शैली आम लोगों को खासा पसंद आती है। भोपाल के नए कलेक्टर आशीष सिंह भी अपनी इसी शैली के लिए जाने जाते हैं। राजधानी भोपाल में आंगनवाड़ी के बच्चों को मिलने वाले खाने की क्वालिटी खुद कलेक्टर आशीष सिंह ने जांची। शनिवार को कलेक्टर सिंह  शाहपुरा की आंगनवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने खाने की गुणवत्ता को देखा और बच्चों के माता- पिता और बच्चों से बात की। उन्होंने खाने की गुणवत्ता को लेकर बच्चों से सवाल भी किया। आशीष सिंह इससे पहले देवास और उज्जैन में कलेक्टर रह चुके हैं। कलेक्टर सिंह ऐसे अफसर हैं जो जनता के बीच पहुंचकर उनसे जुड़े रहकर अपने काम को अंजाम देते हैं। उनकी इसी कार्यशैली के चलते वे जहां भी पदस्थ रहे जनता के बीच उनकी छवि एक मिलनसार और सौम्य व्यक्तित्व की रही।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry