नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए यह सीजन लाजवाब रहा है। उनकी टीम भले ही प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, मगर अभी वह टीम को दो प्वाइंट्स दिलाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। रविवार रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में भी रिंकू ने 43 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ रिंकू सिंह के नाम इस सीजन 407 रन हो गए हैं। रिंकू अब आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची के टॉप-10 में पहुंच गए हैं।
इसी के साथ रिंकू ने एक सीजन में नंबर 5 या उससे नीचे क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अपनी टीम के साथी खिलाड़ी आंद्रे रसेल को पछाड़ा है। हालांकि उनसे आगे अभी भी कीरोन पोलार्ड, डेविड मिलर और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी हैं। आंद्रे रसेल ने 2019 में नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 11 मैचों में 406 रन बनाए थें, रिंकू सिंह ने 13वें मैच में उनका यह रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है।
472 – दिनेश कार्तिक, 2018 (15 पारी)
437 – डेविड मिलर, 2022 (14)
419 – कीरोन पोलार्ड, 2013 (17)
407* – रिंकू सिंह, 2023 (13)
406 – आंद्रे रसेल, 2019 (11)
वहीं इस सीजन रनों का पीछा करते हुए रिंकू का रिकॉर्ड और लाजवाब रहा है। रिंकू ने अपनी 13 में से 6 पारियां लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली है जिसमें उन्होंने 119 की औसत और 167.60 के स्ट्राइक रेट के साथ 238 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी जमाए। चेज करते हुए रिंकू सिंह ने इस साल सबसे ज्यादा छक्के भी जड़े हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली 54 रनों की पारी में रिंकू ने तीन गगनचुंबी छक्के जड़े, इसी के साथ उनके नाम आईपीएल 2023 में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा है।
आईपीएल 2023 में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के-
18 – रिंकू सिंह
17 – सूर्यकुमार यादव
16- निकोलस पूरन
14 – फाफ डुप्लेसी
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

