घाघरा नदी में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश

उत्तर प्रदेश राज्य

गोरखपुर  
 गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के रहने वाले दो सगे भाई रविवार को कम्हरिया घाट पुल नहाने गए थे। इनके साथ दो अन्य लोग भी थे। एक साथ डूबे चार लोगों में दो लोगों की जान बचा ली गयी थी, जबकि दो भाइयों का कहीं पता नहीं चला है। गोताखोरों की सहायता से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हैं।
 

जानकारी के मुताबिक, बेलघाट थाना क्षेत्र के मकरहा गांव निवासी सर्वानंद की पत्नी सरिता अपने दोनों बेटे सचिन गुप्ता (18) व अमित (16) के साथ कम्हरिया घाट के पास रविवार को कढ़ाई चढ़ाने गई थीं। इस दौरान रिश्तेदार आंबेडकर नगर जनपद के राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी विवेक गुप्ता (17) पुत्र अमरेश व शुभम (19) भी आए थे। इसी दौरान चारों नहाने नदी में चले गए। चारो डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह शुभम व विवेक को बाहर निकाला। जबकि दो सगे भाई सचिन व अमित डूब गए।
 
मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे भाईयों की तलाश कर रही हैं। दो भाईयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry