मौसम ने फिर मारी पलटी, 24 जिलों का चढ़ा पारा, लू की चेतावनी जारी, कई इलाकों में हल्की बारिश का संभावना

राज्य

 पटना

बिहार में मौसम ने फिर पलटी मारी है। पटना सहित राज्य के कुछ जिलों में पसीने वाली गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। सुबह से ही आर्द्रता बढ़ी रही। सूरज के तल्ख तेवर के बीच पछुआ और पुरवा के मिश्रण से दोपहर में लू तो सुबह शाम लोगों के पसीने छूटे। रविवार को गया के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री, नवादा में 1.5 डिग्री, वैशाली में 2.0 डिग्री, छपरा में 0.5 डिग्री, मोतिहारी में 1.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.8 डिग्र सेल्सियस की वृद्धि अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। पटना समेत प्रदेश के 24 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा।

रविवार को गर्म रहा पटना
रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। 41.5 डिग्री के साथ नालंदा में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 और 16 मई को भभुआ, औरंगाबाद और रोहतास में हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी भागों में हवा की गति 15-20 किमी प्रति घंटा व झोंके के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। पटना व इसके आसपास इलाकों में दोपहर बाद आंशिक रूप बादल छाए रहेंगे।

प्रमुख शहरों का तापमान
पटना- 41 डिग्री
गया-  40 डिग्री
भागलपुर- 40.1 डिग्री
मुजफ्फरपुर- 37.6 डिग्री
पूर्णिया- 39 डिग्री
छपरा- 40.1 डिग्री
सुपौल- 38.7 डिग्री
डेहरी- 40.2 डिग्री
मोतिहारी- 40 डिग्री
वैशाली- 41.2 डिग्री

सुपौल-अररिया में हल्की वर्षा की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 मई से प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। पुरवा के प्रवाह से प्रदेश में 16 से 18 मई तक उत्तर पूर्व भागों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ हल्की वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण पूर्व के जिलों में भी इसका आंशिक असर दिख सकता है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry