लखनऊ में गर्मी से लोग बेहाल, पारा 41 डिग्री पार, अभी और बढ़ेगा

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
लखनऊ में शहर का तापमान रविवार को 41 डिग्री के करीब पहुंच गया। सूरज की तल्ख किरणें रविवार को बेचैन करने वाली रहीं।  मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से तापमान में और इजाफा होगा। यह स्थिति आगे भी जारी रहेगी लेकिन बुधवार को तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री रहा तथा न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री का इजाफा हो जाने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।  तमापन में यह बढ़त आगे भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार और मंगलवार को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बुधवार को एक डिग्री गिरावट की संभावना जताई गई है। पूरे सप्ताह तापमान 41 और 42 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। आ्ंधी-तूफान या फिर बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry