भ्रष्टाचार और रिश्वत के मामले में वायरल ऑडियो पर हुई कार्यवाही
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ प्रथम श्रेणी अधिकारी एवं ओएसडी संजय जैन को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने अनुकम्पा नियुक्ति के मामले में भ्रष्टाचार और रिश्वत मांगने वाले उनके वायरल ऑडियो पर दो माह पूर्व तत्काल निलंबित कर विभागीय जाँच के आदेश दिए थे। जैन के निलंबन के बाद दो माह में विभागीय जाँच की प्रक्रिया पूरी की गई। संजय जैन द्वारा पैसे मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था।
विभागीय जाँच के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर संजय जैन को आज शासकीय सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार, रिश्वत जैसे मामले में जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर 15 मार्च के बाद अब तक भ्रष्टाचार के 75 प्रकरण में 119 शासकीय सेवकों के विरूद्ध अभियोजन की मंजूरी भी दी गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

