मुंबई और लखनऊ के मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल पर क्या असर होगा? कौन होगा बाहर?

खेल

नई दिल्ली

IPL 2023 का 63वां मैच आज लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच के परिणाम से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा असर देखने को मिलेगा। इस मैच को जो भी टीम जीतेगी, वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है। मुंबई इंडियंस के लिए यह आसान होगा, लेकिन लखनऊ को थोड़ी बड़ी जीत दर्ज करके दूसरे स्थान पर पहुंचने में मदद मिलेगी। हालांकि, इस मैच का असर अंकतालिका पर क्या होगा, ये जान लीजिए।

मुंबई इंडियंस के जीतने पर

अगर मुंबई बनाम लखनऊ मैच को मुंबई इंडियंस जीतती है तो अंकतालिका में ना सिर्फ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी, बल्कि प्लेऑफ की बर्थ भी पक्की कर सकती है। हालांकि, मुंबई के जीतने पर उनको आधिकारिक रूप से प्लेऑफ का टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन मुंबई की जीत से उन टीमों को तगड़ा झटका लगेगा जो 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की राह देख रही होंगी।

लखनऊ के जीतने पर

अगर इस मैच को लखनऊ सुपर जाएंट्स जीतने में सफल होती है तो फिर एक बात तय हो जाएगी कि सिर्फ एक ही टीम 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी। इसके पीछे का कारण यह है कि तीन टीमों के खाते में 15 या इससे ज्यादा अंक हो जाएंगे। ऐसे में आखिरी पोजिशन खाली होगी।  हालांकि, अभी भी बैंगलोर और पंजाब के पास 16 अंकों तक पहुंचने का मौका है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry