छंटनी के दौर में Infosys का बड़ा कदम, अपने कर्मचारियों को दिया ऐसा शानदार तोहफा…सब रह गए हैरान

बिज़नेस

नई दिल्ली

 इंफोसिस (Infosys) अपनी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ा रिवॉर्ड दिया है। इंफोसिस ने अपने एंप्लाइज को ऐसा तोहफा दिया है जो भविष्य में भी उनके काफी काम आएगा। कंपनी के ग्रोथ में शामिल योग्य कर्मचारियों को 5.11 लाख शेयर अलॉट किए गए हैं। ये शेयर स्टॉक इंसेंटिव कॉम्पेंसेशन प्लान 2015 और स्टॉक ओनरशिप प्रोग्राम 2019 के तहत अलॉट किए गए हैं।

 कंपनी ने बताया कि 12 मई, 2023 को 5,11,862 इक्विटी शेयर योग्य कर्मचारियों को आवंटित किए हैं। Tech कंपनियों में लगातार हो रही छंटनी के बीच इंफोसिस के कर्मचारियों के लिए यह तोहफा एक बड़ी राहत की तरह है। इंफोसिस ने स्टॉक इंसेंटिव कंपनसेशन प्लान के तहत 1,04,335 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। वहीं, स्टॉक ओनरशिप प्रोग्राम के तहत 4,07,527 स्टॉक अलॉट किए गए हैं। वित्त वर्ष 2022-23 की आखिरी तिमाही मार्च में कंपनी ने सालाना आधार पर 7.8 फीसदी की बढ़ौतरी के साथ 6,128 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड मुनाफा हासिल किया था। इंफोसिस टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो और अन्य आईटी कंपनियों की कंपटीटर है।
 
इंफोसिस के शेयर सोमवार को 1.06 फीसदी की तेजी के साथ 1,258.40 रुपए पर बंद हुए थे। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में इस कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। फिर भी कंपनी ने कर्मचारियों को  लक्ष्य के हिसाब से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह अहम कदम उठाया। कंपनी की ग्रोथ में कर्मचारियों को उनकी भागीदारी के हिसाब से शेयर दिए जाते हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry