कलयुग की महाभारत पर सेमीनार 20 को

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

कलयुग की समस्या आज के भागदौड़ भरे जीवन में कहीं न कहीं तीन भावनों से घिरे हुए है जिनमें क्रोध, लालच और नशा की भावना देखी जा रही है। इसी पर 20 मई को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कलयुग की महाभारत पर सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नृत्य, भजन के साथ विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे।

पत्रकारवार्ता में माधव सेना के आदेश सोनी, अंकिता कुरनजेकर, संतोष निमर्लकर, विश्व भारती ऑटो मोबाइल्स के संचालक यशवंत अग्रवाल,  क्षत्रपाल सलुजा, विकास राज साहू ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा में बच्चे व बुजुर्ग प्यार पाने के लिए तरस रहे है, पर उन्हें प्यार देने वाला कोई नहीं है। उनकी संस्था माधव सेना बिलासपुर में शैल वस्त्रालय के विनय गुप्ता के साथ मिलकर उनकी ख्याल रख रहे है। माधव सेना 5 स्तंभों पर कार्य करने जा रही है जिनमें चिकित्सा – मेडिकल, कानून-ला, शिक्षा, पशु-पक्षी-एनिमल्स व दिव्यांगता शामिल है।

आदेश सोनी ने कहा कि सभी समस्या का एक ही समाधान है निष्काम कर्म इसलिए फाउंडर आदेश सोनी ने अपना बैंक खाता भी सदा के लिए बंद कर दिया है और कुछ लोग उन्हें पागल कहते है लेकिन उन्होंने इसी को अपना जुनून बना लिया और आम नागरिकों के साथ ही पशु-पक्षिओं की सेवा में लग गए है। आज हम महाभारत देखने और गीता पढने के बाद भी उसे सत्यता से जोड़ नहीं पा रहे है। 20 मई को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कलयुग की महाभारत भाग – 1 पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया है जिसमें 1200 से 1500 के लोगों के आने की उम्मीद है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry