महिलाओ के त्याग और बलिदान पर आधारित वैदेही 9 को होगी रिलीज

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

महिलाओ के त्याग और बलिदान पर आधारित  छतीसगढ़ी फिल्म वैदेही 9 जून को छत्तीसगढ़ के नजदीकी मल्टीप्लेक्स सहित सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। जिसमें मुख्य भूमिका निभा रहे है शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म कोपा में अभिनय करने वाले विशाल व पुरन किरी जिनका दमदार रोल दर्शकों को देखने को मिलेगा। विगत दिनों इसका पहला गाना जय श्री राम रिलीज किया गया जिसे दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है।

फिल्म के लेखक व निर्देशक गंगा सागर पांडा ने बताया कि सिद्धेश्वरम मूवीज एंड इंटरटेनमेंट, 24 फ्रेम्स प्रोडक्शन, मनीष मानिकपुरी के सहयोग से छतीसगढ़ी फिल्म वैदेही महिलाओ के त्याग और बलिदान को रुपहले पर्दे पर 9 जून को प्रदेश के नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। वैदेही में पहली बार महिलाओं की अपनी बात रखने के लिए यह फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म निर्माण में एक और खासियत यह है कि शूटिंग  से पहले बॉलीवुड अभिनेता पुरन किरी द्वारा 14 दिन का वर्क शॉप भी लिया गया। फिल्म में मुख्य किरदार नायक के रूप में विशाल, नायिका श्रद्धा पनिग्रही एवं काजल सोनबेर, रवि साहु, पुष्पेंद्र सिंह, पूरन किरी, नीरज उइके, सागर पांडा, अंजली सिंह, दिव्या नागदेव, अनुसुइया मानिकपुरी, काजल कौशिक, संपदा मानिकपुरी, विक्रम राज ने अभिनय किया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर सीके पटेल है तो वहीं को-प्रोड्यूसर-सतीश जादवानी,एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर स्वाति मानिकपुरी ने निभाया है। कैमरा (डीओपी) प्रोजेक्ट डिजाइनर सिद्धार्थ सिंह का बेहतरी फिल्मकान दिखाई देगा। संगीत परवेज खान, तोशांत कुमार, मोनिका वर्मा का है। एडिटर रितेश दास, म्यूजिक एंड बैकराउंड स्कोर सोम दत्त पांडा, गीत नवल दास मानिकपुरी एवं संजय मैथली का है। मनमोहन, सफर, मोनिका वर्मा ने अपनी आवाज से गानों को कर्णप्रिय बनाया है। आॅडियोग्राफी नीरज वर्मा (श्रेष्ठा स्टूडियो), आर्ट डॉयरेक्टर बेनेडिक्ट फ्रांसिस, वही एक्शन संजू यादव, एसोसिएट डॉयरेक्टर बॉबी सोनी, प्रोडक्शन राजू नागरची, फिल्म के म्यूजिक राइट्स एसआरके से जारी किया जायेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry