प्रियंका चोपड़ा बुलगारी इवेंट में ऐनी, जैंडेया और लिसा के साथ आईं नजर

मनोरंजन

इटली

प्रियंका चोपड़ा, ऐनी हैथवे, जैंडेया और 'ब्लैकपिंक' की के-पॉप सिंगर लिसा ने 17 मई को वेनिस, इटली में एकसाथ बुलगारी इवेंट की शोभा बढ़ाई। इस प्रोग्राम से चारों हसीनाओं की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस अपने फेवरेट सितारों को ग्लोबल स्टेज शेयर करता देख खुशी से गदगद हो रहे हैं।

इस इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर का ऑफ-शोल्डर फुल स्लीव्स ब्लाउज और हाफ साड़ी पहनी। जैंडेया ने ऑफ शोल्डर सैटिन ब्लैक ड्रेस से अपने लुक को चार चांद लगा दिए। लिसा ने एक खूबसूरत नेकपीस के साथ एक ऑफ-शोल्डर सैटिन आउटफिट पहना था। ऐनी ने गोल्ड-सिल्वर गाउन के साथ अपने लुक को स्टाइलिश नेकपीस और पेंडेंट के साथ कंप्लीट किया।

रेड कार्पेट पर भी एक साथ दिया पोज
इवेंट में चारों हसीनाएं एक साथ बैठी नजर आईं। सभी ने रेड कार्पेट पर भी एक साथ पोज दिया। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका, ऐनी, जैंडेया और लिसा इटैलियन जूलरी ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर्स हैं।

परिणीति की सगाई में की थी शिरकत
इससे पहले प्रियंका कजिन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली में थीं। परिणीति ने 'आम आदमी पार्टी' नेता राघव चड्ढा संग 15 मई को कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट की।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी शिरकत
बताया जा रहा है कि प्रियंका कान फिल्म फेस्टिवल में भी हिस्सा लेंगी। इस इवेंट में सारा अली खान, उर्वशी रौतेला, ईशा गुप्ता और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने हुस्न का कहर ढाया। इनके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, मृणाल ठाकुर, दीपिका पादुकोण, अदिति राव हैदरी भी शामिल होंगी।

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इसका नया एपिसोड हर शुक्रवार को स्ट्रीम होता है। उनकी फिल्म 'लव अगेन' भी रिलीज हो चुकी है। वो बॉलीवुड मूवी 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry