लखनऊ
उत्तर प्रदेश में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना बंद कर दिया। लोग इतनी भयानक गर्मी में घर से निकलने से परहेज कर रहे है। मौसम (Weather) विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश आने वाले तीन दिन में और भी ज्यादा गर्मी बढ़ सकती है। गर्म हवाएं चलने की भी चेतावनी है। जिससे तापमान और भी बढ़ सकता है।
बता दें कि, गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश और धूल भरी आंधी देखने को मिली थी। आज शुक्रवार 19 मई को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। अगले तीन दिन प्रदेश में तमाम हिस्सों लखनऊ, प्रयागराज, झांसी, मेरठ, आगरा, बरेली, गोरखपुर में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, वाराणसी में आज सुबह से ही तीखी धूप और गर्म हवाएं चलने लगी हैं। इस वजह से घर से बाहर निकलने में भी सोचना पड़ रहा है। इधर दो तीन दिन से जिस तरह की गर्मी पड़ रही है। उससे भी लोग बेचैन हो गए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के आज लगभग सभी जनपदों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। सुबह छह बजे से ही जिस तरह की धूप हुई है, मानो दोपहर का 12 बजे का समय हो। जिससे आज भी लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी। लग रहा है कि दोपहर में तो अन्य दिनों की अपेक्षा और तपिश बढ़ेगी। हालांकि इसे लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। 20 मई को भी राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, और धूल भरी आंधी देखने को मिलेगी। 21 मई को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की ही संभावना जताई गई है। इसी के साथ आने वाली 22 और 23 मई को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन इससे मौसम में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

