नरसिहंपुर
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत बुधवार 10 मई को की गई। यह अभियान जिले में 31 मई तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन कार्यालय नरसिंहपुर द्वारा पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क लर्निंग लाइसेंस कैम्प का आयोजन शुक्रवार 19 मई को प्रात: 10.30 बजे से किया जायेगा। विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे अपने साथ आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नम्बर तथा 10 वीं की मार्कशीट साथ में लेकर आयें।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

