सागर जिले में विद्युत अधो-संरचना सुदृढ़ीकरण के लिये 201 करोड़ स्वीकृत

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

सागर जिले के विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिये 201 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इसमें से भारत सरकार द्वारा रिवेंप्‍ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 77 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 124 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि स्वीकृत राशि से कराये जाने वाले कार्यों में 400 केव्ही उपकेंद्र में अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, 220 केव्ही उपकेंद्र में अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, 132 केव्ही उपकेंद्र में अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना, 23 किलोमीटर 132 केव्ही लाइन निर्माण, 6 नवीन 33/11 केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिये 47 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 118 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 1386 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 5859 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 123 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे सागर जिले की लगभग 24 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी एवं आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry