पैरेंट्स बनने वाले हैं राहुल वैद्य और दिशा परमार

मनोरंजन

मुंबई।

राहुल वैद्य और दिशा परमार इस वक्त खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। राहुल और दिशा जल्द दी पैरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने फैन्स के साथ यह गुड न्यूज बड़े प्यारे अंदाज में शेयर की। दिशा परमार प्रेगनेंट हैं और उन्होंने यह खुशी फैन्स के साथ बांटने के लिए एकदम यूनीक तरीका चुना। दिशा ने कुछ तस्वीरों के साथ सोनोग्राफी का वीडियो भी शेयर किया है।

इसमें बेबी साफ नजर आ रहा है।दिशा परमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया। इसमें एक तस्वीर मेंराहुल वैद्य ने हाथ में स्लेट पकड़ी हुई है और दिशा परमार ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ है। स्लेट पर लिखा है, मम्मी एंड डैडी। इस तस्वीर में दिशा परमार का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। एक तस्वीर सोनोग्राफी की है और साथ में सोनोग्राफी का वीडियो भी है, जिसमें बेबी हलचल करता हुआ नजर आ रहा है। इस पोस्ट के साथ दिशा परमार ने लिखा है, मम्मी-पापा और बेबी की तरफ से हैलो। दिशा परमार के इस पोस्ट पर फैन्स के ढेरों कमेंट आ रहे हैं और सेलेब्स भी खूब बधाई दे रहे हैं। जैस्मीन भसीन, अनीता हसनंदानी, भारती सिंह, मौनी रॉय, अली गोनी और राजीव अदातिया ने भी राहुल वैद्य और दिशा परमार को बधाई दी। राहुल वैद्य हमेशा से चाहते थे कि शादी के बाद जल्द ही पिता बन जाएं और आखिरकार उनकी यह मुराद अब पूरी होने जा रही है। राहुल वैद्य ने 2021 में फैन्स के साथ ट्विटर सेशन में यह इच्छा जाहिर की थी। साथ ही राहुल ने कहा था कि वह चाहते हैं कि उन्हें बेटी हो।

राहुल ने यह भी कहा था कि बेटियां बेस्ट होती हैं। राहुल वैद्य ने दिशा परमार से 16 जुलाई 2021 में शादी की थी। राहुल ने दिशा को बिग बॉस 14 में प्रपोज किया था। शादी से पहले राहुल और दिशा परमार एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, पर उन्होंने अपना रिश्ता हर किसी से छुपाकर रखा था। एक इंटरव्यू में दिशा परमार ने बताया था कि राहुल वैद्य से उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। दिशा परमार ने कहा था कि उन्हें राहुल का एक गाना बहुत पसंद आया था और उन्होंने उस पर लव इट कमेंट कर दिया था। मालूम हो कि दिशा परमार टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में काम कर रही थीं। लेकिन उन्होंने किसी वजह से यह शो बीच में ही छोड़ दिया था। बाद में यह शो बंद हो गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry