‘जाको राखे साइयां’… विमान क्रैश के 17 दिन बाद जिंदा मिले 4 मासूम…11 महीने का बच्चा भी शामिल

दुनिया

 कोलंबिया
 कोलंबिया के अमेजन में 1 मई को एक विमान क्रैश हो गया था, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। तभी से ही सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा था। अब दुर्घटना के करीब 2 सप्ताह बाद 4 बच्चे जीवित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दी है। पेट्रो ने कहा कि सेना ने कठिन सर्च ऑप्रेशन चलाया और आज उन्हें जीत मिल गई है। देश के लिए खुशी की बात है। करीब 2 सप्ताह पहले हुई दुर्घटना के बाद बुधवार को घने कोलंबियाई अमेजन में 4 बच्चे जीवित मिले हैं। इनमें एक 11 महीने का बच्चा भी है।

बता दें, अधिकारियों ने 100 से अधिक सैनिकों को स्निफर डॉग्स के साथ सर्च ऑप्रेशन में लगाया था। ये उन बच्चों की तलाश में जुटे थे, जो 1 मई को हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त के बाद से गायब थे। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद बच्चे दक्षिणी कैक्वेटा के जंगल में भटक रहे थे। इन बच्चों की उम्र 4, 9 और 13 साल बताई जा रही है। वहीं एक बच्चा मात्र 11 महीने का है। सर्च ऑप्रेशन के दौरान एक बच्चे की बोतल और आधा खाया हुआ फल मिला था। इसी के बाद तलाश और तेज कर दी गई थी। मृत यात्रियों में से एक महिला 4 बच्चों की मां थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry