रायपुर.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुचरण सिंह होरा के छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव पद के इस्तीफा को मंजूर कर लिया है। मुख्यमंत्री की तरफ से स्वीकृति आने के बाद खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इसकी जानकारी भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को भेजी है। वहीं अब भिलाई नगर निगम के एमएलए देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव की जिम्मेदारी सम्भालेंगे।
20 सितंबर 2022 को दिया था इस्तीफा
बता दें कि 20 सितम्बर 2022 को गुरुचरण सिंह होरा ने अपना इस्तीफा दे दिया था, तब लेकर अब तक संस्पेंस बना हुआ था, आखिकर आज सीएम ने इस्तीफे की स्वीकृति दे दी। इस बीच ओलम्पिक संघ के सदस्यों ने बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव लाया और होरा को पद से हटाकर देवेन्द्र यादव को नया महासचिव बनाया था। जिसे होरा ने असंवैधानिक बताया था। फिलहाल इस्तीफा स्वीकृत होने से सभी तरह की अटकलों पर विराम लग गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

