‘द केरल स्टोरी’ विवादों के बीच भी जारी कमाई, 200 करोड़ के बेहद करीब

मनोरंजन

 मुंबई

अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी को दर्शकों का सपोर्ट मिल रहा है। सुदीप्तो सेन निर्देशित द केरल स्टोरी का बजट करीब 40 करोड़ है और छोटे बजट के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा रही है। फिल्म इस वीकेंड तक 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। जानें फिल्म की कमाई की रिपोर्ट…

कितनी हुई कुल कमाई
द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म वीकडेज में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 8.05 करोड़ की ओपनिंग की थी और ओपनिंग वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन 35.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। वहीं पहले हफ्त में ये कलेक्शन 81.14 करोड़ हुआ। फिल्म की कुल कमाई 171.72 करोड़ रुपये हो गई है।

पहले दिन: 8.03 करोड़ रुपये
दूसरे दिन: 11.22 करोड़ रुपये
तीसरे दिन: 16.40 करोड़ रुपये
चौथे दिन: 10.07 करोड़ रुपये
पांचवे दिन: 11.14 करोड़ रुपये
6वें दिन: 12 करोड़ रुपये
7वें दिन: 12.50 करोड़ रुपये
8वें दिन: 12.23 करोड़ रुपये
9वें दिन: 19.50 करोड़ रुपये
10वें दिन: 23.75 करोड़ रुपये
11वें दिन: 10.30 करोड़ रुपये
12वें दिन: 09.65 करोड़ रुपये  
13वें दिन: 8.03 करोड़ रुपये
14वें दिन: 07 करोड़ रुपये

द केरल स्टोरी पर विवाद
गौरतलब है कि फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज के पहले ही विवादों में आ गई थी। इसके बाद फिल्म को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में कथित तौर पर बैन किया गया था। मामला जब बढ़ा तो फिर कोर्ट तक पहुंचा और सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद पश्चिम बंगाल को फिल्म से बैन हटाने का आदेश दिया। वहीं तमिलनाडु सरकार की ओर से कहा गया कि फिल्म को बैन नहीं किया गया लेकिन प्रॉफिट न होने से और किसी घटना के डर से खुद थिएटर्स मालिक ने हटाई। हालांकि कोर्ट ने कहा कि वो दर्शकों को सुरक्षा दे ताकि फिल्म देखी जा सके। .

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry