पैसा हमें कम्फर्ट दे सकता है परन्तु खुशी नहीं : शक्तिराज सिंह

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर मेंं 19 से 21 मई तक आयोजित जिन्दगी का उत्सव नामक तीन दिवसीय शिविर का शुभारम्भ नगर  पालिक निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे, डॉ. विवेक गोयल एवं ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने दीप प्रज्वलित करके किया।

 इस अवसर पर इन्टरनेशनल माइण्ड व मेमोरी मैनेजमेन्ट ट्रेनर ब्रह्माकुमार शक्तिराज सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में खुशियाँ बहुत हैं लेकिन हम उसकी चाबी भूल गए हैं। कई लोग खुशी को भविष्य में ढूँढते रहते हैं जो कि ठीक नहीं है। भूतकाल सपना है, भविष्य काल कल्पना है किन्तु वर्तमान तो अपना है। इसलिए वर्तमान में हर छोटी सी छोटी चीज में खुशियाँ ढूँढने का प्रयास करें। जिन्दगी को सेलिब्रेट करना सीखें। खुशियों का रिमोट कन्ट्रोल अपने पास रखें। ब्रह्माकुमार श्क्तिराज ने आगे कहा कि पैसा हमको कम्फर्ट दे सकता है खुशी नहीं।

खुशी के लिए हमारी सोच जिम्मेदार होती है। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचार हमें बीमार बना रहे हैं। इस देश में बड़े-बड़े मेडिकल कालेज, इन्जीनियरिंग कालेज, लॉ कालेज आदि सब मिल जाएंगे लेकिन माइण्ड को सेट करने का तरीका सिखलान वाला कोई कालेज नहीं है। यह कार्य ब्रह्माकुमारी संस्थान में सिखलाया जाता है। उन्होंने बतलाया कि माइण्ड को सेट करने के लिए राजयोग मेडिटेशन सबसे अच्छा तरीका है। जैसे मोबाईल की बैटरी को रोज चार्ज करते हैं, उसी प्रकार माइण्ड को भी रोज चार्ज करने की जरूरत है। रात को जब हम सोते हैं तो सिर्फ शरीर को आराम मिलता है किन्तु मेडिटेशन करने से आत्मा को शान्ति की अनुभूति होती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry