बेतिया : जंगल से निकलकर घर में घुस आया बाघ, महिला पर किया हमला, मची दहशत

राज्य

 पटना

बिहार के बेतिया में एक बाघ जंगल से निकलकर गांव में आ गया और महिला पर हमला करके घर में घुस गया। मामला पश्चिम चंपारण जिले के गोनाहा प्रखंड स्थित नवका गांव का है। यह इलाका वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र के पास स्थित है। गुरुवार सुबह एक बाघ गांव में घुस आया और एक महिला पर हमला कर दिया। महिला पर झपट्टा मारने के बाद बाघ उसी के घर में घुस गया। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम घर को चारों ओर से घेरकर बड़ी मशक्कत के बाद बाघ का रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार मंगुराहा वन क्षेत्र से भटक कर बाघ गौनाहा के नवका टोला में पहुंच गया। बाघ गांव में कब पहुंचा यह किसी को नहीं पता। हालांकि सुबह में गांव के रहने वाले कमलेश की पत्नी पर झपट्टा मारने के बाद लोगों को बाघ के घुसने की जानकारी हुई। सूचना पर दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित मंगुराहा वन कार्यालय से तत्काल अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पहुंच गए।

वनकर्मियों ने लोगों को हटाकर घर को चारों ओर से घेर लिया। उसके रेस्क्यू के लिए अधिकारी से लेकर कर्मी तक अभियान में जुटे हुए हैं। घर के चारों ओर जाल लगा दिया गया। बड़ी मशक्कत के बाद बाघ को ट्रैंकुलाइज कर उसका रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद गांव के लोगों ने चैन की सांस ली।

बाल-बाल बचे बच्चे
बाघ जैसे ही घर में घुसा तो वह एक कमरे में जाकर छिप गया। संयोग से उस कमरे में सिर्फ जलावन के लिए लकड़ी रखी हुई है। इसके ठीक बगल के कमरे में तीन बच्चे सोए हुए थे। गनीमत रही कि बाघ उस कमरे में नहीं गया और बच्चे बाल-बाल बच गए। बाघ के हमले से महिला भी बुरी तरह से डर गई।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry