जबलपुर
अभय वर्मा ने लोकसेवा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्हांेने केन्द्र के संचालक से कार्यरत स्टॉफ, प्रदाय की जाने वाली सेवाओं तथा आवेदन की प्रक्रिया आदि के संबंध में जानकारी ली। वर्मा ने लोकसेवा केन्द्र में उपस्थित आवेदकों से चर्चा करते हुए स्टॉफ के व्यवहार तथा केन्द्र द्वारा सेवाओं के लिए ली जाने वाली शुल्क के बारे में जानकारी ली।
संभाग आयुक्त ने कहा कि लोकसेवा केन्द्र में सेवा का भाव परिलक्षित होना चाहिए। समय पर बेहतर सेवा प्रदान कर सरकार की मंशा को साकार करें। श्री वर्मा ने वन डे समाधान योजना के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े, लोकसेवा प्रबंधक कविता गुप्ता सहित संबंधित उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

