अलीगढ़
अलीगढ़ के खैर में एक युवक को अपनी शादी के फोटो फेसबुक पर अपलोड करना भारी पड़ गया। फोटो देख युवक की प्रेमिका उसके घर पहुंच गई तथा जमकर हंगामा करने लगी। जिसे देख युवक के परिजन सकते में आ गये। सूचना पर पीआरवी पुलिस भी पहुंच गई।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की काफी दिन पहले फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती हुई थी। धीरे धीरे दोनों में निकटता हो गई और साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए संग आशियाना बसाने की बातचीतें भी चलती रहीं। कुछ ही दिन पूर्व युवक की शादी हो गई। शादी के फोटो युवक ने फेसबुक पर अपलोड कर दिये। वह फोटो जब प्रेमिका ने देखे तो वह टेंशन में आ गई।
आक्रोशित प्रेमिका गुरुवार को अचानक युवक के गांव पहुंच गई। वहां ग्रामीणों से जानकारी कर प्रेमी के घर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। प्रेमिका को अपने घर देख युवक के होश उड़ गये। युवती ने युवक के परिजनों को बताया कि उनका बेटा पहले उसे पत्नी मान चुका है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

