अमेरिका
सेंट्रल अमेरिका में स्थित अल सल्वाडोर स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 09 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से ये जानकारी दी है कि अल सल्वाडोर स्टेडियम में भगदड़ मच गई है, जिसमें 09 लोगों की जान गई है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। सल्वाडोर स्टेडियम में फुटबॉल प्रशंसक एक स्थानीय टूर्नामेंट देखने के लिए आए हुए थे। नेशनल सिविल पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि कुस्कटलान स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ के बाद मरने वालों की संख्या 09 हो गई है।
पुलिस ने बताया कि कई लोग घायल भी हैं। जिनमें कम से कम दो की हालत गंभीर है और उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भगदड़ उस समय हुई जब प्रशंसकों ने अलियांजा और एफएएस टीमों के बीच मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश की।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

