नवीन उल हक ने उड़ाया आरसीबी की हार का मजाक, विराट कोहली को पसंद नहीं आएगी उनकी ये हरकत

खेल

नई दिल्ली

लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज नवीन उल हक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। विराट कोहली के साथ हुई झड़प के बाद वह उन पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। रविवार रात जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को अपने अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा तब नवीन उल हक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आरसीबी और विराट कोहली का मजाक उड़ाया। नवीन की यह इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को अफगानी खिलाड़ी की ये हरकतें पसंद नहीं आ रही है जिस वजह से वह उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। नवीन उल हक ने अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी में एक प्रसिद्ध अफ्रीकी रिपोर्टर की वीडियो शेयर किया है, जो हँसी में फूटने से पहले कहता है 'भगवान हम पर दया करें।'

बता दें, विराट कोहली और नवीन उल हक की यह भिड़ंत आईपीएल 2023 के 43वें मुकाबले में हुई थी जब आरसीबी की टीम लखनऊ मैच खेलने के लिए गई थी। मैच खत्म होने के बाद एलएसजी के मेंटोर गौतम गंभीर भी विराट से भिड़ गए थे जिसके बाद बीसीसीआई ने इन तीनों पर जुर्माना ठोका था। इस झड़प के बाद नवीन उल हक और गौतम गंभीर आईपीएल के दौरान जिस भी मैदान पर खेलने गए, वहां फैंस उन्होंने कोहली-कोहली के नारे लगाकर चिढ़ाने लगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स के पिछले मुकाबले में जब फैंस बाउंड्री पर खड़े नवीन उल हक को चिढ़ा रहे थे तब इस अफगानी गेंदबाज ने क्राउड को शांत कराने का जेस्चर भी किया। यह जेस्चर उन्होंने रवि बिश्नोई की कैच के दौरान किया था।

बात आरसीबी वर्सेस जीटी मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान टीम ने विराट कोहली के शतक के दम पर बोर्ड पर 197 रन लगाए थे। किंग कोहली ने 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी। कोहली की इस पारी पर शुभमन गिल ने शतक जड़ पानी फेरा। गिल की सेंजुरी के दम पर गुजरात इस टारगेट को 5 गेंदें और 6 विकेट शेष रहते हासिल करने में सफल रही।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry