धमतरी जिले में भीषण सड़क हादसा 2 बाइक में आपस में टक्कर, तीनों की मौके पर ही हुई मौत

छत्तीसगढ़ रायपुर

धमतरी .

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। यहां दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसा नगरी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे। वे अभी धमतरी-सिहावा मार्ग पर घोटगांव गौठान के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

 धमतरी-सिहावा मार्ग पर घोटगांव गोठान के पास दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक को ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल नगरी ला रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

सड़क दुर्घटना में एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों शवों को एंबुलेंस के माध्यम से नगरी सिविल अस्पताल लाया गया है। वहीं नगरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

विपरीत दिशा से आ रहा था दूसरे बाइक वाला युवक

बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर निवासी कोशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहा था। जिसके चलते दोनों बाइक में टक्कर हो गई और यह हादसा हो गया है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। मगर तीनों की जान जा चुकी थी।

यह हादसा सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुआ है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry