‘जरा हटके जरा बचके’ के प्रमोशन के दौरान शायरी बोलने पर ट्रोल हुई सारा

मनोरंजन

मुंबई

बॉलीवुड की असली राजकुमारी कही जाने वाली अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सारा के सुर्खियों में बने रहने की वजह अभिनेत्री का आगामी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' है, जिसमें उनके साथ अभिनेता विक्की कौशल नजर आ रहे हैं। दोनों की कलाकार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

इस समय दोनों प्रचार-प्रसार करने के लिए राजस्थान गए हुए हैं।  सारा और विक्की को हाल ही में जयपुर में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते देखा गया था। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसकी वजह से सारा बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर सारा अली खान वीडियो में ऐसा क्या किया, जो नेटिजन्स का पारा हाई हो गया। सारा अली खान और विक्की कौशल ने कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का प्रमोशन करने के बाद इसका प्रचार करने के लिए राजस्थान को चुना। उनके इस राजस्थान टूर की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जहां अभी तक सारा और विक्की का राजस्थानी अंदाज फैंस को खूब भा रहा था, वहीं अब कुछ ऐसा हो गया है जिसके बाद नेटिजन्स सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में सारा अली खान एक शायरी सुना रही हैं, जिसने नेटिजन्स का गुस्सा भड़का दिया। हाल ही में सोशल मीडिया पर सारा अली खान और विक्की कौशल का एक वीडियो साझा किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान जयपुर की एक स्थानीय दुकान पर ओरहनी की खरीदारी कर रही हैं। खरीदारी करते वक्त सारा ने एक शायरी सुनाई, जो नेटिजन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry