टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर: ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ फेम की हंसती-मुस्कुराती और खुशमिजाज एक्ट्रेस वैभवी की अचानक मौत

मनोरंजन

मुंबई
टीवी इंडस्ट्री में एक और मशहूर एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आई है। पॉपुलर सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है। दरअसल, एक्ट्रेस की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है।  जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक सड़क हादसे में एक्ट्रेस की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर संग कार में ट्रैवल कर रही थीं, लेकिन एक टर्न पर गाड़ी का कंट्रोल नहीं रहा और भयानक एक्सीडेंट हो गया।
 
वहीं इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के आक्समिक निधन से गहरी चोट पहुंची इस बीच टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को वैभवी की मौत की खबर से गहरा झटका लगा है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैभवी की फोटो शेयर करके दुख जताया है. रुपाली ने लिखा- इतनी जल्दी चली गईं। इसके अलावा रुपाली ने वैभवी का एक रील वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा कि वो एक्ट्रेस की मौत की खबर पर यकीन नहीं कर पा रही हैं।

वहीं,  मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया ने भी यंग एंड टैलेंटेड वैभवी की मौत पर दुख जताया है।  परिवार उन्हें कल सुबह लगभग 11 बजे अंतिम दर्शन के लिए मुंबई लाएगा। वैभवी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने अपनी कास पहचान सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' से बनाई।  इस शो में उनके किरदार का नाम जैस्मिन था। इसके अलावा टीवी शोज के अलावा वैभवी ने दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक में भी काम किया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry