रायपुर
कल से नौतपा प्रारंभ हो रहा है लेकिन मौसम के पूवार्नुमान और स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस साल सूर्यदेव उम्मीद के मुताबिक नहीं तपने वाले। अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बता दे कि नौतपा में कई बार ऐसी स्थितियां आई है कि तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंच जाती हैं। इस बार ऐसी स्थिति दिखाई नहीं पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों का भी कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बहुत अधिक वृद्धि की संभावना कम है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

