बलौदाबाजार
देर रात एक राइस मिल में भीषण आग लग गई, आग की चपेट में आकर दो ट्रक समेत बारदाने जलकर खाक हो गए। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
मामला राजा देवरी थाना क्षेत्र के चेचरापाली गांव की है जहां मनोज नायक की आनंद राइस मिल में देर रात करीब दो बजे शॉर्ट शर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। आग की लपटें धीरे-धीरे बारदानों की तरफ बढ़ गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों में वहांं खड़े दो ट्रक भी चपेट में आए गए। थोड़ी देर में दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी लेकिन दूसरी अधिक होने के कारण उन्हें पहुंचने में दो घंटे लग गया और तब तक दोनों ट्रक तक बारदाना जलकर खाक हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे दमकल की टीम पहुंची और 9 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

