जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने निकाली यातायात जागरूकता बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक

छत्तीसगढ़ रायपुर

खैरागढ़

नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में जनप्रतिनिधियों और जिला व पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन इकाई खैरागढ़ ने मंगलवार को यातायात जागरूकता बाइक रैली निकाली। इस दौरान बाइक और स्कूटी में हेलमेट के साथ सवार होकर  रैली का नेतृत्व विधायक यशोदा वर्मा, कलेक्टर गोपाल वर्मा और एस पी अंकिता शर्मा ने किया। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, संगठन सदस्य, अधिकारी और नागरिक शामिल हुए।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के बैनर तले यातायात जागरूकता रैली मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना हुई।  यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए  बस स्टैंड चौक, जयस्तंभ चौक, इतवारी बाजार, अमलीपारा चौक, दाऊचौरा चौक आदि का भ्रमण करते हुए अंत मे सर्किट हाउस खैरागढ़ पहुँची। यहां पर आयोजकों की और से रैली का विधिवत समापन किया गया। जागरूकता बाइक रैली की मुख्य अतिथि के रूप में यशोदा नीलाम्बर वर्मा, जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस प्रशासन की ओर से एसपी अंकिता शर्मा ने रैली का नेतृत्व किया।

यातायात जागरूकता रैली का आयोजन करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एन्थोनी ने बताया कि-संगठन का उद्देश्य जनता के मन से पुलिस का भय निकालकर मित्र भाव उजागर करना है, पीड़ित व्यक्ति को हर संभव न्याय दिलवाना है, मानव अधिकारों के हनन को रोकने के लिए कार्य करना है। जनमानस  की समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और मानव अधिकार के हितों के लिए कार्य करना है। इसके साथ समय समय पर नशा मुक्ति अभियान चलाना, जन जागरूकता अभियान को बढ़ाना, स्कूल कॉलेजों में शिविर लगाकर मानव अधिकार के बारे में जानकारियां प्रदान करना,  मानव अधिकार के हनन को रोकना,  समाज के हित में कार्य करना आदि है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry