75 किलो अवैध गांजा के साथ 5 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर

नगरनार सीमा से लगे हुये पड़ोसी राज्य उड़ीसा से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में मुखबीर से सूचना मिली कि तिरिया से जगदलपुर की ओर आ रही एक बोलेरो वाहन में अवैध गांजा की तस्करी की जा रही है, सूचना पर ग्राम कालागुडा चौक रोड के पास बुधवार को एक बोलेरो वाहन क्रमांक ओआर 30-1190 को रोककर जांच में मुखबीर के बताये हुलिया के पांच आरोपी नित्यानंद नमह पिता रासुराज नमह, तपन दास पिता स्व. सुरेन्द्र नाथ दास, चीरनजीत मंडल पिता देवाशीश मंडल, सम्पत नाग पिता जोसेफ नाग एवं नरेश राय पिता हिंदी रंजन राय सभी निवासी जदुगुडा-पदमागिरी थाना मलकानगिरी उड़िसा के संयुक्त कब्जे से बोलेरो वाहन में 3 प्लास्टिक बोरियो 25-25 किलो कुल 75 किलो अवैध गांजा बरामद करने के बाद सभी 5 आरापियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य 07 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। उक्त आरोपियो के विरूद्ध थाना नगरनार में एनडीपीएस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry