भोपाल
राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल कम्युनिकेशन रेडीनेस इंडेक्स (DCRI) फेमवर्क कार्य की प्रगति की समीक्षा तथा राज्य द्वारा नीतिगत सुधारों की सिफारिशें करने के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय समिति का गठन किया है।
समिति में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,वन,तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव ऊर्जा,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं वरिष्ठ उप महानिदेशक संचार मंत्रालय-दूरसंचार विभाग, भारत सरकार, एमपीएलएसए भोपाल सदस्य होंगे। प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, सदस्य सचिव होंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

